कोण्डागांव
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पीताम्बर बने एल्डरमैन
31-Aug-2021 10:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
केशकाल, 31 अगस्त। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) कोंडागांव के जिलाध्यक्ष व लंबे समय से कांग्रेस के लिए सच्चे सिपाही के रूप में कार्य कर रहे पीताम्बर नाग को केशकाल नगर पंचायत का एल्डरमैन (नामांकित पार्षद) बनाया गया है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार को जारी किए गए आदेश में पीताम्बर नाग को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्षेत्र के कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने पीताम्बर नाग को शुभकामनाएं प्रेषित की है, वहीं पीताम्बर ने भी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


