कोण्डागांव

संजय मोदी संयोजक, निखिल सह संयोजक
30-Aug-2021 12:53 PM
संजय मोदी संयोजक, निखिल  सह संयोजक

कोण्डागांव, 29 अगस्त। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज जैन एवं संभाग प्रभारी विपिन मालवीय के मार्गदर्शन मे जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा ने आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक, सह संयोजक व सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। इसमें संजय मोदी को संयोजक, सह संयोजक निखिल विश्वास और मनोज जैन को नियुक्त किया है। वहीं महामंत्री हर्ष आहूजा, कार्यालय प्रभारी जितेंद्र कटारिया, सोशल मीडिया प्रभारी मयंक संचेती को बनाया गया है। कार्यकारिणी में छगन गोलछा, जयश्री लाहोटी, दीपेश पटेल, दीपक कुलदीप, राजमन नेताम, बख्शी बघेल, संजय पटेल और गणेश राम बघेल शामिल है।
 


अन्य पोस्ट