कोण्डागांव

पहले आग्रह, मांग पूरी नहीं हुई तो सत्याग्रह
10-Aug-2021 8:47 PM
 पहले आग्रह, मांग पूरी नहीं हुई तो सत्याग्रह

   आगामी कार्यक्रमों के लिए भाजपा की रणनीति   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 10 अगस्त। भाजपा कार्यालय कोण्डागांव में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी और भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार के विरुद्ध आगामी आने वाले दिनों में होने वाले विरोध प्रदर्शन, धरना एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस चर्चा में पार्टी एवं संगठन से जुड़े समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित हुए।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध हल्ला बोल प्रदर्शन की तैयारी को लेकर बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से धर्मांतरण के विरोध में धरना प्रदर्शन एवं पद यात्रा कार्यक्रम जिले में आयोजित किया जाएगा। 13 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी जिला कोंडागांव द्वारा मानव तस्करी, सीधी भर्ती, गिरदावरी के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन को लेकर सहमति हुई। इसके साथ ही 17 अगस्त को प्रदेश में जो बिजली की दरों में वृद्धि हुई है उसको लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व्यापी उग्र आंदोलन करेगी। इस आंदोलन में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लालटेन लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

उक्त सभी मुद्दों पर अलग-अलग तिथि में धरना प्रदर्शन हेतु चर्चा किया गया एवं इसके साथ ही यह निर्णय लिया गया कि इन प्रदर्शनों के बावजूद भी अगर शासन और प्रशासन भारतीय जनता पार्टी एवं आम जनता की मांगों को पूरा नहीं करती है तो जिला स्तरीय 10 दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन भी किया जाएगा। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया एवं प्रदेश सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनाई गई।

बैठक में मनोज जैन, ओमप्रकाश टावरी, तरुण साना, हेमकुंवर पटेल, जसकेतु उसेण्डी, आकाश मेहता, बालकुंवर प्रधान, दयाराम पटेल, जैनेंद्र सिंह ठाकुर, कमलेश मोदी, राजेन्द्र गोलछा, प्रतोष त्रिपाठी, कुलवंत सिंह चहल, संतोष पात्रे, पवन कोर्राम, नागेश देवांगन, गामा जैसवाल, रामलाल सलाम आदि कार्यकर्ता चर्चा में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट