कवर्धा

मवेशियों की तस्करी, 1 बंदी, 1 फरार
04-Nov-2026 5:43 PM
मवेशियों की तस्करी, 1 बंदी, 1 फरार

कवर्धा, 4 नवंबर। कुकदुर पुलिस ने पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक मवेशियों को भरकर वध के लिए ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी बुधराम बघेल (निवासी ग्राम भेड़ागढ़) की शिकायत पर थाना कुकदुर में मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, आरोपी करन साहू और भुरू यादव द्वारा 2 भैंस और 2 पडिय़ा (कुल 4 मवेशी) को बिना चारा-पानी के महिंद्रा पिकअप वाहन सीजी 10 सीबी 4328 में ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और मोटरयान अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपी करन साहू  ग्राम अमलडीही, मुंगेली को 2 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया।

जब्त सामग्री में 4 मवेशी (मूल्य लगभग 1 लाख रुपये) और  पिकअप वाहन (मूल्य लगभग 9 लाख रुपये)। कुल जप्त संपत्ति की कीमत 10 लाख रुपये है।

मवेशियों का पशु चिकित्साधिकारी से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हें सुरभी गौशाला (मथानीखार) में सुरक्षित रखवाया गया है।


अन्य पोस्ट