कवर्धा

बिहार से आ रहा 750 बोरी धान जब्त
20-Nov-2026 8:22 PM
बिहार से आ रहा 750 बोरी धान जब्त

कवर्धा, 20 नवंबर। चिल्फी चेकपोस्ट पर संयुक्त टीम ने कल बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के कैमूर से आ रहे 750 बोरी धान से लदे ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में 304 क्विंटल धान का परिवहन किया जा रहा था।

 जिला खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन के नेतृत्व में खाद्य, मंडी, राजस्व, आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने धान सहित ट्रक जब्त कर लिया। मंडी अधिनियम के उल्लंघन पर प्रकरण तैयार कर कार्रवाई की गई है।

कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर जिले की अंतरराज्यीय सीमाओं पर चेकपोस्ट स्थापित कर वहां खाद्य, मंडी, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीमावर्ती रास्तों से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि दूसरे राज्यों से अवैध धान जिले में प्रवेश कर खरीदी व्यवस्था को प्रभावित न कर सके।


अन्य पोस्ट