कवर्धा

वन अफसर-कर्मियों को नवाचार आधारित एआई प्रशिक्षण
13-Nov-2026 6:22 PM
वन अफसर-कर्मियों को नवाचार आधारित एआई प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 13 नवंबर। कवर्धा वनमंडल के क्षेत्रीय अधिकारियों, लिपिकों एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों तथा वनमंडल कार्यालय के लिपिकों एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) एवं आधुनिक तकनीकी नवाचारों पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण मोहित बघेल, ए.आई. स्पेशलिस्ट द्वारा प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मोहित बघेल द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की अवधारणा, कार्यप्रणाली एवं वर्तमान समय में इसकी बढ़ती उपयोगिता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने ष्टद्धड्डह्लत्रक्कञ्ज, त्रशशद्दद्यद्ग त्रद्गद्वद्बठ्ठद्ब, ष्टद्यड्डह्वस्रद्ग तथा हृशह्लद्गड्ढशशद्मरुरू जैसे आधुनिक ए.आई. टूल्स का परिचय देते हुए इनके व्यावहारिक उपयोग का प्रदर्शन किया। इन टूल्स के माध्यम से शासकीय पत्रों एवं प्रतिवेदनों का प्रारूप तैयार करना, दस्तावेजों का सारांश एवं विश्लेषण, हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद, डाटा प्रबंधन, एक्सेल शीट एवं पी.पी.टी. तैयार करना, उपलब्ध दस्तावेजों से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना तथा जटिल सूचनाओं को सरल एवं सुव्यवस्थित रूप में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया समझाई गई।

विशेष रूप से हृशह्लद्गड्ढशशद्मरुरू के माध्यम से विभिन्न दस्तावेजों एवं संदर्भ सामग्री का विश्लेषण कर आवश्यक जानकारियां प्राप्त करने की उपयोगिता बताई गई।

इसके अतिरिक्त वन विभाग के कार्यों में ए.आई. एवं आधुनिक तकनीकी नवाचारों की संभावनाओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। वन एवं वन्यजीव संरक्षण, वनाग्नि प्रबंधन, जैव विविधता संबंधी आंकड़ों का संकलन एवं विश्लेषण, जी.आई.एस. आधारित मानचित्रों एवं भौगोलिक सूचनाओं का विश्लेषण, रिमोट सेंसिंग डाटा का उपयोग तथा विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की निगरानी में इन तकनीकों की उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न ए.आई. टूल्स का स्वयं व्यावहारिक उपयोग कर कार्य संपादित करने का अवसर भी प्रदान किया गया। साथ ही ए.आई. से प्राप्त जानकारी की तथ्यात्मक पुष्टि करने, शासकीय गोपनीयता एवं डाटा सुरक्षा का ध्यान रखने तथा इन तकनीकों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने पर जोर दिया गया।

प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पारंपरिक कार्यप्रणाली के साथ आधुनिक तकनीकी नवाचारों का समन्वय स्थापित करने तथा दैनिक शासकीय कार्यों में ए.आई. आधारित उपकरणों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।


अन्य पोस्ट