कवर्धा
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
कवर्धा,19 अक्टूबर । राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के अवसर पर 'एक भारत, श्रेष्ठ भारतÓ एवं 'नशामुक्त भारतÓ का संदेश देने वाली राष्ट्रीय बाइक रैली का कबीरधाम जिले में स्वागत किया गया। 18 अक्टूबर को कवर्धा के सिग्नल चौक पहुंचने पर ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के बाइक राइडर्स का स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक गतिविधियों में जुडऩे की अपील की। पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में अभिनंदन समारोह 19 अक्टूबर को पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, कबीरधाम में राष्ट्रीय बाइक रैली का अभिनंदन एवं फ्लैग ऑफ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित रहे। इसके साथ ही कलेक्टर तूलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, नगरपालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण और रियासतों के एकीकरण में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय सेवाओं, जीएसटी, आधार, वन नेशन-वन राशन कार्ड जैसी व्यवस्थाएं देश को एक सूत्र में पिरोती हैं। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के प्रयासों से शांति स्थापना का उल्लेख किया तथा युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भाग लेने की अपील की। 'फाइट अगेंस्ट ड्रग्सÓ अभियान: गृह मंत्रालय के तत्वावधान में 4 अक्टूबर से शुरू यह देशव्यापी बाइक रैली 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों से होते हुए 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में संपन्न होगी। सम्मान एवं रवानगी समारोह के दौरान ओडिशा पुलिस दल के लीडर समर सिंह और छत्तीसगढ़ पुलिस दल के लीडर रविन्द्र गिरी तथा उनके साथियों को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को मध्यप्रदेश के लिए रवाना किया। कबीरधाम पुलिस द्वारा सीमा धवाई पानी तक बाइक रैली निकालकर नशामुक्ति का संदेश दिया गया।