कवर्धा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 19 अक्टूबर। नवरात्रि पर्व और पारंपरिक देवी खप्पर यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशीष शुक्ला के नेतृत्व तथा थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा की उपस्थिति में यह फ्लैग मार्च निकाला गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिकों और श्रद्धालुओं से शांति, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई है। साथ ही, असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी गई है कि अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाडऩे का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।