कवर्धा
बिना चारा-पानी मवेशी तस्करी, 2 बंदी
10-Oct-2026 7:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कवर्धा, 10 अक्टूबर। कबीरधाम पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक 8 मवेशियों को पैदल मध्य प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने पीर अली और भुनेश्वर कुर्रे दोनों निवासी गंडई, केसीजी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
आरोपियों के कब्जे से 4 भैंस और 4 पड़वा (कुल 8 मवेशी) बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 90,000 रुपये है। सभी मवेशियों को सुरक्षित गौशाला में रखवाया गया है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा 1 जनवरी से 9 अक्टूबर 2026 तक पशु तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 18 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
इस दौरान 13 वाहन जब्त किए गए, 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 179 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे