कवर्धा

सरोधा बांध क्षेत्र में पर्यटकों से विवाद व हंगामा, युवक गिरफ्तार
05-Oct-2026 7:54 PM
सरोधा बांध क्षेत्र में पर्यटकों से विवाद व हंगामा, युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बोड़ला/ कवर्धा, 5 अक्टूबर। कबीरधाम जिले के सरोधा बांध (पर्यटन स्थल) पर रविवार को आने-जाने वाले पर्यटकों से गाली-गलौज व विवाद करने वाले एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

 सरोधा बांध पर पर्यटकों से विवाद व हंगामा करने की सूचना पर पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने आरोपी लक्ष्मण साहू (20 वर्ष, निवासी तारो, थाना कवर्धा) को पहले समझाइश दी। पुन: हंगामा शुरू करने और भीड़ जुटने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

 शांति व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को बिगडऩे से रोकने के लिए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी की तथा धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हेतु न्यायालय में पेश किया।

कबीरधाम पुलिस ने पर्यटन स्थलों पर शांति व अनुशासन बनाए रखने का संदेश देते हुए नागरिकों से किसी भी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।


अन्य पोस्ट