कवर्धा

एसपी कार्यालय में ध्वजारोहण, शहीद परिवारों का सम्मान
16-Aug-2026 3:37 PM
एसपी कार्यालय में ध्वजारोहण, शहीद परिवारों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 16 अगस्त।  शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रात: 8 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

ध्वजारोहण के पूर्व उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वंदे मातरम् तथा ध्वजारोहण के पश्चात् राष्ट्रगान का गायन किया गया।

इसके उपरांत शहीद आरक्षक झल्लू प्रसाद नेवले के सुपुत्र जितेन्द्र नेवले व उनकी पत्नी पूनम नेवले, तथा शहीद आरक्षक धनसिंह मेरावी की सुपुत्रियों—संगीता मेरावी एवं सविता मेरावी को शाल, श्रीफल एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने कबीरधाम पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों, जवानों और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) आशिष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, रक्षित निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट