कवर्धा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 2 अगस्त। बिजली समस्याओं को लेकर शनिवार को पिपरिया में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कवर्धा (ग्रामीण) के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन और बिजली कार्यालय का घेराव किया गया। प्रदर्शनकारियों ने शासन और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।
यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, जिला प्रभारी पदम कोठारी और जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के अध्यक्ष नवीन जायसवाल के निर्देशानुसार तथा ब्लॉक प्रभारी बृजेश चंद्रवंशी की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
धरना-सभा को संबोधित करते हुए नंदराम पाटिल, राजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्णिमा चंद्राकर, वाल्मीकि वर्मा, प्रदीप चंद्राकर, सच्चिदानंद केसरवानी, सितेश चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल और ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी सहित अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के कारण किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर और मनमाने बिजली बिलों का आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया, किसानों को निर्बाध बिजली नहीं दी गई तथा स्मार्ट मीटर व अत्यधिक बिलिंग पर रोक नहीं लगी, तो कांग्रेस पूरे जिले में आंदोलन को और तेज करेगी।
प्रदर्शन में जिला, ब्लॉक और मंडल कांग्रेस के साथ-साथ महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस और सेवा दल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को अकार्यक्रम में मुख्य रूप से नवीन जायसवाल, सीमा अनंत, होरी राम साहू, महेश चंद्रवंशी, मणिकांत त्रिपाठी, अशोक सिंह ठाकुर, छवि वर्मा, घनश्याम साहू, बृजेश चंद्रवंशी, वीरेंद्र जांगड़े, मनीष शर्मा, गोपाल चंद्रवंशी, शीतेश चंद्रवंशी, आकाश केसरवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।