कवर्धा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 15 मई। भारतीय जनता पार्टी मंडल पंडरिया के अंतर्गत मंझोली शक्ति केंद्र में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा मंडल को आत्मनिर्भर बनाने और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी चंद्र कुमार सोनी, संयोजक शिवचरित्र सिंह ठाकुर और सह-संयोजक हरि साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश और जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
बैठक में भाजपा मंडल कार्यकारिणी सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने संगठन और क्षेत्रीय गतिविधियों से जुड़े सुझाव रखे, जिन्हें जिला संगठन और विधायक के समक्ष रखने की बात कही गई।
कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व और मंडल पंडरिया के मार्गदर्शन का उल्लेख किया गया। बैठक के बाद भाजपा पदाधिकारी ग्राम धोबघट्टी में वरिष्ठ कार्यकर्ता दौलतराम चंद्रवंशी के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए और नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नेवारीगुड़ा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी मुलाकात की गई।
कार्यक्रम में शिवानंद चंद्रवंशी, आलोक सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


