कांकेर

छोटे कापसी में इकलौता सामुदायिक शौचालय बदहाल
29-Nov-2026 9:51 PM
छोटे कापसी में इकलौता सामुदायिक शौचालय बदहाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पखांजूर, 29 नवंबर। ग्राम पंचायत छोटे कापसी के बस स्टैंड स्थित इकलौते सामुदायिक शौचालय की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने असंतोष जताया है। बताया गया है कि हाट-बाज़ार के दिन आसपास के गांवों से पहुंचने वाली महिलाओं, व्यापारियों और ग्रामीणों को शौचालय में गंदगी, टूटे दरवाजों और अव्यवस्था के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, पूर्व में भी इस विषय पर समाचार प्रकाशित हो चुके हैं, लेकिन व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। लोगों ने कहा कि स्वच्छता और रख-रखाव से जुड़ी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाना चाहिए, विशेष रूप से महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शौचालय की स्थिति में सुधार के लिए संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए और नियमित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए।


अन्य पोस्ट