कांकेर

गांजा तस्करी, आरोपी बंदी
18-Nov-2026 9:48 PM
गांजा तस्करी, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 18 नवंबर। कोरर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है। साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल 92 हजार 400 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर को थाना कोरर पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम को कापसी-मरकाटोला मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा गांजा का अवैध परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदेही लल्लूराम सोनवानी  मरकाटोला नाकापारा, थाना कोरर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.600 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 05 एर्ई 3013 और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में न्यायालय में पेश करने पर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 22 हजार 400 रुपये, मोटरसाइकिल की कीमत 60 हजार रुपये और मोबाइल फोन की कीमत 10 हजार रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल 92 हजार 400 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।


अन्य पोस्ट