कांकेर

शादी का झांसा, रेप, आरोपी बंदी
28-Nov-2026 9:35 PM
शादी का झांसा, रेप, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 28 नवंबर। शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका को प्रेमजाल में फंसाने और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कांकेर के एमजी वार्ड का निवासी है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर को पीडि़ता के परिजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी को आरोपी श्याम कुंजाम प्रेमजाल में फंसाकर प्यार करने और शादी करने का झांसा देता था।

आरोप है कि आरोपी ने 3 दिसंबर 2025 को बालिका को कांकेर बुलाकर अपने घर ले गया, जहां उसकी मर्जी के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी आरोपी उसे समय-समय पर अपने घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(1), 64(2)(द्व) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान महिला अधिकारी ने नाबालिग पीडि़ता के बयान दर्ज किए, जिसमें उसने आरोपी द्वारा शारीरिक संबंध बनाए जाने की जानकारी दी।


अन्य पोस्ट