कांकेर

छठ महापर्व: उगते सूर्य को अघ्र्य, परिवार की सुख-समृद्धि- खुशहाली की कामना
16-Nov-2026 10:04 PM
छठ महापर्व: उगते सूर्य को अघ्र्य, परिवार की सुख-समृद्धि- खुशहाली  की कामना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 16 नवंबर। लोकआस्था और सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन सोमवार सुबह उदयगामी सूर्य को अघ्र्य अर्पित करने के साथ हुआ। जगदलपुर के गंगामुंडा तालाब में बड़ी संख्या में व्रतियों ने उगते सूर्य को अघ्र्य देकर माँ छठी की उपासना की। व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना करते हुए भगवान सूर्य की आराधना की और 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारण किया।

तडक़े सुबह से ही व्रती महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में पूजा की सामग्री लेकर तालाब पहुंचे। सूर्य की पहली किरण के साथ श्रद्धालुओं ने अघ्र्य अर्पित किया। इस दौरान पूरा घाट छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक गीतों से गूंज उठा।


अन्य पोस्ट