कांकेर

वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर सिंह राठौर नहीं रहे
14-May-2026 4:30 PM
वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर सिंह राठौर नहीं रहे

कांकेर, 14 मई। अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं वयोवृद्ध भाजपा नेता महावीर सिंह राठौर का आज सुबह निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे 80 वर्ष के थे। 

वे छत्तीसगढ़ प्रदेश के अपेक्स बैंक के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके निधन की खबर से भाजपाइयों में शोक व्याप्त है। आज उनके गृह ग्राम कोरर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्री राठौर के निधन की खबर से उन्हें श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते रहे।


अन्य पोस्ट