कांकेर

सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, जांच शुरू
10-Apr-2026 3:12 PM
सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, जांच शुरू

 एक ही बाइक पर सवार थे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर/कांकेर, 10 अप्रैल।
कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े गौरी के पास कल शाम हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया, वहीं इस मामले की जांच की जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुए कोरर थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बड़े गौरी के पास एक सड़क हादसा हुआ है, जहाँ 2 युवकों की मौके पट ही मौत हो गई है।
 घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि दोनों मृतकों में रिखेन्द्र कुमार कोरेटी निवासी पथरीपारा व गौतम कोरेटी दोनों निवासी बड़े पथरीपारा एक ही वाहन में सवार होकर बाइक से जनपुरी की ओर जा रहे थे कि अचानक अज्ञात कारणों से सड़क हादसा हो गया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

 पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवकों की बाइक को किसी वाहन चालक ने ठोकर मारा या फिर वे खुद ही अपने आप गिर गए। कारण का पता नहीं चल पाया है।
 मृतक के परिजन मौके पर पहुँच गए, वहीं शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


अन्य पोस्ट