कांकेर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 6 फरवरी। समाजसेवी संस्था ‘जन सहयोग’ द्वारा आज एक बार फिर एक मरणासन्न व्यक्ति की सहायता कर उसे नई जिंदगी प्रदान की।
बरदेभाटा में आरा मिल के पास एक टी स्टाल के निकट एक व्यक्ति कई दिनों से भूखा प्यासा पड़ा था । मुश्कि़ल से भीख मांगने की कोशिश करता था, लेकिन भूखा प्यासा होने के कारण वह चलने-फिरने की स्थिति में नहीं था। कोई कुछ देता है तो खा लेता था। उसकी मरणासन्न हालत हो गई थी।
अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी अपनी ‘जन सहयोग’ की टीम को लेकर तत्काल उक्त टी स्टाल के पास पहुंचे और वहां आसाराम नाम के व्यक्ति को मरणासन्न हालत में पाया। मालूम हुआ कि वह विश्रामपुरी के आसपास किसी स्थान का रहने वाला है। यदि भोजन और चिकित्सा सेवा की जाए तो बचने की उम्मीद हो सकती है ।
जन सहयोग संस्था के सभी उपस्थित सदस्य फौरन उसकी देख-रेख में लग गए। भूख प्यास से पीडि़त व्यक्ति को नहला-धुलाकर उसे नए साफ पहनाए तथा पौष्टिक भोजन कराया गया। भोजन करने के बाद उसके शरीर में हरकत आई। फिलहाल उसकी चिकित्सा सेवा जारी है।
संस्था के अध्यक्ष पप्पू मोटवानी ने बताया कि पूर्णतया ठीक हो जाने पर उसे उसके गांव- घर का पता लगाकर भेजने की व्यवस्था भी संस्था द्वारा किया जाएगा। है। लोगों ने जन- सहयोग के इस कार्य की प्रशंसा की है । यदि समय पर संस्था के लोग पहुंच कर उक्त मरणासन्न व्यक्ति की सेवा नहीं किए होते तो उसका बचना मुश्किल हो जाता।
इस सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक भाग लेने वालों में अध्यक्ष पप्पू मोटवानी के अलावा आरबीएस बघेल (उद्यानिकी विभाग), अखिलेश साहू ,राम पटेल, आशुतोष देव ,करण नेताम,नोहर यादव , राकेश नाग,मोहन साहू पप्पू सेन,आदि वरिष्ठ समाज सेवकों ने भाग लिया, जिसकी प्रशंसा समस्त क्षेत्र में की जा रही है।


