जशपुर

स्व सहायता समूह की दीदी आजीविका मूलक गतिविधियों से जुडक़र बनीं आत्मनिर्भर
20-Jul-2025 10:06 PM
स्व सहायता समूह की दीदी आजीविका मूलक गतिविधियों से जुडक़र बनीं आत्मनिर्भर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 20 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्व-रोजगार से जोडक़र आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सभी विकास खंड में 11 हजार 559 स्व सहायता समूह का गठन किया गया है जिसमें 1 एक लाख 24 हजार 117 महिला सदस्य जुड़े हुए हैं। और विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जुडक़र आत्मनिर्भर बन गए हैं।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें स्व सहायता समूह को 703 ग्राम संगठन एवं 32 संकुल संगठन के माध्यम से संगठित किया गया है. गठित स्व सहायता समूह सदस्यों की आय में निरंतर वृद्धि के लिए सार्थक प्रयास भी किए जा रहे हैं।

 महिलाओं को कृषि के माध्यम से बीज उपचार, प्राकृतिक खाद, द्रव जीवामृत, घन जीवामृत, ब्रह्मास्त्र, नीमस्त्र, का निर्माण एवं निरंतर प्रयोग हेतु प्रेरित किया जा रहा है, इस प्रकार से कृषि पशुपालन, मत्स्य पालन, किराना दुकान, ईंट निर्माण, आदि विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आय में वृद्धि हेतु प्रयास किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न योजनाओं जिसमें मुख्यत: कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, रेशम विभाग,रोजगार गारंटी योजना, आदि में संचालित होने वाली योजनाओं से जोडक़र स्व सहायता समूह सदस्यों की आय में वृद्धि हेतु प्रयास किया जा रहा है।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सामुदायिक निधि के द्वारा समूह सदस्यों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही साथ बैंक के माध्यम से स्व सहायता समूह का बैंक लिंकेज एवं मुद्रा लोन के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में आजीविका गतिविधि हेतु राशि उपलब्ध कराई जा रही है।


अन्य पोस्ट