जशपुर

विधायक राठिया ने राज्य सरकार की विफलता बताई
24-Aug-2024 1:52 PM
विधायक राठिया ने राज्य सरकार की विफलता बताई

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 24 अगस्त। जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित हुई, प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विधायक लालजीत राठिया ने राज्य की विष्णु सरकार के 8 माह को फेलियर बताते हुए जमकर हमला बोला। राज्य की भाजपा सरकार की विफलता पर प्रकाश डालते हुवे विधायक राठिया ने कहा कि बलोदाबाजार में घटित घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिला में  प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शांति का टापू कहलाता है, यहां के लोगों के लिए सभी जगह कहा जाता था।

छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा,परंतु आज राज्य में सतनामी समाज के प्रकुख केंद्र बलौदा बाजार में तोडफ़ोड़ आगजनी और प्रदर्शन हुआ,उक्त घटना पर किसी प्रकार का कार्रवाई नहीं होने पर ज्ञापन सौंपने का कार्य किया गया है।उक्त मामले में सूचना तंत्र को नाकाम बताते हुवे विधायक ने घटना को सरकार के लिए शर्मनाक बताया है। बलौदाबाजार के मामले में साय सरकार अपनी नाकामी और पूरे देश में हुई।

बदनामी को छुपाने विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही है।कांग्रेस के विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी भाजपा की बौखलाहट को दर्शाता है। यह विपक्ष को बदनाम करने की साजिश है। विधायक देवेन्द्र यादव बलौदाबाजार में न भाषण दिये और न ही कलेक्टर ऑफिस प्रदर्शन में शामिल हुये। वे भीड़ में पांच मिनिट रुक कर वापस आ गये थे। कही भी किसी हिंसक घटना में उनके संलिप्तता का कोई भी साक्ष्य नहीं और न ही वे किसी भी प्रकार की घटना में शामिल थे। पुलिस ने उनको गलत तरीके से गिरफ्तार किया है।

सरकार, पुलिस बताये किन भाजपा नेताओं को नोटिस दिया, पूछताछ की गयी,न्याय संगत कार्रवाई होनी चाहिये। भाजपा सरकार का चरित्र और व्यवहार 8 माह में ही अलोकतांत्रिक हो गया है। बलौदाबाजार के मामले में सतनामी समाज और कांग्रेस के लोगों को चिन्हांकित करके उनको जेलों में डाला गया। कांग्रेस भाजपा सरकार के इस आताताई चरित्र से डरने वाली नहीं। इस प्रकार के कृत्यों से हमारा कार्यकर्ता और मजबूती से सरकार के खिलाफ जनता की आवाज उठायेगा।बलौदाबाजार में हुई आगजनी की भयावह घटना शासन प्रशासन की बड़ी लापरवाही व सरकार की इंटेलीजेंट के फैल हो जाने के कारण हुई।

समय रहते सरकार व प्रशासन सचेत हो जाता व समाज के द्वारा सीबीआई जांच की मांग को पूर्व में ही मान लेता तो प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना से बचा जा सकता था। परंतु उक्त मामले में कार्रवाई असामाजिक तत्वों के ऊपर किए जाने के बजाय विधायक यादव के ऊपर किया जाना प्रश्न खड़ा करता है। मतदाताओं पर प्रभाव डालने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भाजपा की सरकार द्वेष पूर्ण भाव से कार्रवाई कर रही है। उक्त मामले में शामिल होने नागपुर से 250 लोग आए थे लेकिन इनके ऊपर कार्रवाई नहीं किया जाता है और न ही कोई जांच की जाती है।सुरक्षा के व्यापक इंतजाम में फेलियर रहने और भीड़ रोकने की कोशिश में नाकाम रहने के कारण बलौदा बाजार की घटना घटित हुई है।

राठिया ने आगे कहा कि पत्रकारों को गलत तरीके से फंसाने उनकी गाड़ी में गांजा रखा जाता है। विपक्ष के विधायक को झूठे मुकदमे में फंसा कर गिरफ्तार किया गया। राज्य में चोरी,लूट,मारपीट जैसे गंभीर मामले सामने आ रहे हैं जिस कारण शांति का टापू आज अपराध का गढ़ बन गया है। भाजपा की सरकार पर गंभीर आरोप लगा राज्य में भ्रष्टाचार और अपराध के मामले में तेजी आने का बात राठिया ने कहा है।भाजपा की राज्य सरकार सभी वायदों में नाकाम रही है। जशपुर ब्लॉक अध्यक्ष सहस्त्रांसु पाठक ने संबोधित करते हुवे राज्य की भाजपा सरकार को घेरते हुवे बलोदाबाजार की घटना पर प्रकाश डाला और भाजपा की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

इस दौरान पूर्व विधायक विनय भगत,जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, हीरू राम निकुंज,रत्ना पैंकरा,उर्मिला भगत,किरण कांति सिंह,अंजलिना केरकेट्टा,प्यारी कुजूर,मनमोहन भगत सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।विधायक राठिया ने राज्य सरकार की विफलता बताई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

इस दौरान पूर्व विधायक विनय भगत,जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, हीरू राम निकुंज,रत्ना पैंकरा,उर्मिला भगत,किरण कांति सिंह,अंजलिना केरकेट्टा,प्यारी कुजूर,मनमोहन भगत सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट