जशपुर

पत्थलगांव, 22 अगस्त। पत्थलगांव में आज भाई बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आसपास के क्षेत्रों के सहित नगर में रक्षाबंधन त्यौहार के मौके पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, वहीं आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। ब्रह्मकुमारी बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधा।
ब्रह्मकुमारी बहन नीलू ने कहा कि रक्षाबंधन सभी पर्वों में एक अनोखा पर्व ही नहीं बल्कि भारत की संस्कृति तथा मानवीय मूल्यों को उजागर करने वाला अनेक आध्यात्मिक रहस्यों को प्रकाशित करने वाला और भाई बहन के वैश्विक रिश्ते की स्मृति दिलाने वाला एक परमात्म उपहार है। एक पिता परमात्मा और सारा विश्व एक परिवार है एक पिता की संतान हम सब आत्मिक नाते से भाई-भाई हैं। इस अनुभूति से आत्मिक दृष्टि वृत्ति व कति बनती है जिससे आत्मा अनेक विकारी दुखदाई वृत्तियों के बंधनों से मुक्त होकर सच्ची स्वतंत्रता का अनुभव करता है।
वर्तमान समय ऐसे ही आध्यात्मिक राखी स्वयं को और सर्व आत्माओं को बांधने की आवश्यकता है, तब ही हमारा भारत पुन: सर्वगुण संपन्न और स्वर्णिम बन सकेगा।