अंतरराष्ट्रीय

बामको, 11 फरवरी | माली में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) शांति सैनिकों के कैम्प को निशाना बनाकर किए गए हमले में कम से कम 20 शांति सैनिक घायल हो गए। एक शीर्ष अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। माली में संयुक्त राष्ट्र बहुआयामी एकीकृत स्थिरीकरण मिशन (मिनुस्मा) के प्रवक्ता ओलिवियर सैलगाडो ने बुधवार को एक बयान में कहा, "आज सुबह लगभग 7 बजे, डुएन्तजा के पास स्थित केरेना में एक अस्थायी मिनुस्मा बेस, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष हमला, गोलीबारी का निशाना था। हमले के दौरान, करीब 20 शांति सैनिक घायल हो गए।"
इस बीच, यूएन के शांति अभियानों के अंडर-सेक्रेटरीजनरल जीन पियरे-लैक्रोइक्स ने पुष्टि की है कि घायल सैनिक टोंगोलिज सैन्य दस्ते से हैं।
लैक्रोइक्स ने बुधवार देर रात ट्वीट कर कहा, "हमले में घायल हुए बहादुर टोगोलिस सैनिकों के प्रति मेरी संवेदना..क्षेत्र में आबादी की रक्षा के लिए टोगोलिज शांति सैनिकों का योगदान महत्वपूर्ण है। जिम्मेदार लोगों के लिए कोई माफी नहीं।"
मिनुस्मा के प्रमुख महमत लेह अन्नादिफ ने शांति सैनिकों पर कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें कहा गया कि घायलों को उचित उपचार मिले, इसके लिए सभी कदम उठाए जाएं।
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष वोल्कन बोजकीर ने भी इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह अस्वीकार्य है कि हमारे प्रतिबद्ध शांति सैनिक केवल आदेशों को पूरा करने की खातिर हमलों की चपेट में आएं।
जनवरी में माली में पांच शांति सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी, जहां 2012 में तख्तापलट के बाद से आतंकवादी खतरे बरकरार हैं।
2020 में ड्यूटी के दौरान हुए छह शांति सैनिक मारे गए थे।
माली में राजनीतिक प्रक्रियाओं का समर्थन करने के लिए 2013 में मिनुस्मा को तैनात किया गया था। (आईएएनएस)