गरियाबंद

जंगल से भटक कर गांव पहुंचे 2 तेंदुआ शावक पेड़ पर चढ़े
16-May-2021 1:44 PM
जंगल से भटक कर गांव पहुंचे 2 तेंदुआ शावक  पेड़ पर चढ़े

ग्रामीणों को दूर रहने हिदायत, वन-पुलिस की टीम सुरक्षा में तैनात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 16 मई।
जिला मुख्यालय से 2 किमी पर आमदी (म) के एक पेड़ पर जंगल से भटके 2 तेंदुआ शावक बैठे हुए हैं, वहीं आसपास मादा तेंदुआ होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है। खबर फैलते ही देखने के लिए भीड़ उमडऩे लगी थी। इसकी जानकारी मिलते ही  सुरक्षा के चलते पुलिस व वन विभाग कर्मचारियों को तैनात किया गया। दोपहर 1 बजे समाचार लिखे जाने तक तेंदुए के बच्चे पेड़ पर बैठे हुए हंै।

मिली जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय से लगे हुए ग्राम आमदी (म) जहाँ आज सुबह मज़दूर मनरेगा के तहत खेत में मिट्टी खोदाई कर रहे थे, उसी दौरान पेड़ में आहट मिलने पर कार्य में लगे मजदूर पेड़ की ओर देखे, जहाँ तेंदुए के दो बच्चे बैठे हुए थे।

घटना की जानकारी तत्काल वनविभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौक़े पर पहुंच तेंदुआ के दो शावकों को पेड़ पर चढ़े देख आशंका व्यक्त की कि दोनों शावकों की माँ मादा तेंदुआ भी आसपास ही होगी, इससे कोई बड़ी घटना घट सकती है। इसे देखते हुए आसपास के ग्रामीणों को दूर रहने की हिदायत देते हुए वनविभाग व पुलिस की टीम सुरक्षा में तैनात किया गया है। 
 


अन्य पोस्ट