गरियाबंद
आत्मनिर्भर भारत के लिए सबसे अच्छा बजट - श्याम
03-Feb-2021 4:50 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजिम, 3 फरवरी। आम बजट पर भाजपा गरियाबंद जिला के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ के श्याम अग्रवाल ने कहा कि यह बजट देश की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला बजट है। यह बजट सभी भारतीयों के लिए अच्छा है। महंगाई में कमी आएगी, स्वास्थ्य सेवा में विस्तार होगा, जिससे आम लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। किसान से लेकर सभी वर्गों के विकास की बात कही गई है। यह आत्मनिर्भर भारत के लिए सबसे अच्छा बजट है। हेल्थ, जल जीवन मिशन, रेलवे सहित सभी सेक्टर में अभूतपूर्व ऐलान किए गए हैं। देश रफ्तार से विकास की राह पर चलेगा। बजट में 75 वर्ष के अधिक के बुजुर्गों को आयकर रिटर्न में राहत बहुत अच्छा कदम है। टैक्स ऑडिट 5 से 10 करोड़ किया गया है, जिससे व्यापारियों को राहत मिलेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे