गरियाबंद
भाजपा का विधानसभा स्तरीय धरना 13 को
12-Jan-2021 7:28 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवापारा-राजिम, 12 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी अभनपुर का विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम 13 जनवरी बुधवार को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तहसील कार्यालय के सामने दशहरा मैदान अभनपुर में रखा गया है। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि यह प्रदेशव्यापी विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम राज्य सरकार के किसान विरोधी नीतियों तथा धान खरीदी में व्याप्त अव्यवस्था के विरुद्ध किया जाएगा। कार्यक्रम हेतु आवश्यक तैयारी किए जा रहें हैं। श्री यादव ने विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों व नगर के किसान साथियों तथा कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे