गरियाबंद

बेलटुकरी के मारुति यज्ञ में शामिल हुए जिपं सदस्यद्वय
05-Jan-2021 5:20 PM
बेलटुकरी के मारुति यज्ञ में शामिल हुए जिपं सदस्यद्वय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 5 जनवरी।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलटुकरी में आयोजित त्रिदिवसीय मारुति यज्ञ में आहुति देने  जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू एवं जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर साहू पहुंचे। 

रोहित साहू ने यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना की और विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ से समाज में सुविचार फैलता है, यज्ञ से सभी व्याधियों का नाश संभव है, क्योंकि यज्ञ के धुएं में ही वह शक्ति उपस्थित है जो आज वातावरण में व्याप्त जहर को समाप्त कर सकती है। आज तम्बाकू सेवन किए बिना भी लोगों को कैंसर और अनेक बीमारी हो रही हैं,क्योंकि आज वातावरण में जहर घुला हुआ है। इस जहर का निवारण यज्ञ ही है। यज्ञ से पर्यावरण की सुरक्षा संभव है। 

जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर साहू ने कहा कि जिस प्रकार भगवान हनुमान जी ने लक्ष्मण जी को शक्तिबाण लगने पर संजीवनी बूटी लाकर प्राणों की रक्षा की थी उसी प्रकार हमारे मन में भी सेवाभावना होनी चाहिए। हम सब पर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का आशीर्वाद बना रहे यही कामना करते हुए आपके समक्ष देवी देवताओं का आशीर्वाद लेने आया हूँ। इस अवसर पर जनपद सदस्य छबीला साहू,सरपंच भावनारामप्रकाश देवांगन पूर्व सरपंच पुराणिक साहू,समिति अध्यक्ष देवनाथ साहू,कोषाध्यक्ष हिच्छुराम हिरवानी,सचिव कौशल साहू,खेलन राम साहू,सावंत साहू,संतोष हिरवानी डेनिस साहू,अरुण हिरवानी,हरिश्चन्द्र साहू,गजाधर साहू,महेंद्र देवांगन एवं मंच संचालय तुकाराम तारक सहित  ग्राम एवं क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट