गरियाबंद

राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी
15-Apr-2026 4:35 PM
राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 15 अप्रैल। चंडीगढ़ में 12 और 13 अप्रैल को नेशनल फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट आईटीआई एम्प्लॉयीज एसोसिएशन का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में सरदार दविंदर सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष और अनिल भोसले (गोवा) को राष्ट्रीय महासचिव चुना गया। अधिवेशन में छत्तीसगढ़ से संतोष कुमार वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और गजेंद्र साहू को राष्ट्रीय सचिव चुना गया।

बैठक में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने आईटीआई से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इनमें एनसीवीटी से संबंधित कानून, समान ग्रेड पे, पदनाम की एकरूपता और पांच दिन कार्य व्यवस्था जैसे मुद्दे शामिल रहे। इन विषयों पर आगे कार्य के लिए समितियां गठित करने की जानकारी दी गई।

छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार अवकाश, ग्रेड पे, दिशा-निर्देशों के पालन, प्रशिक्षण अवधि और अन्य विषयों को बैठक में उठाया।

बैठक में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही।


अन्य पोस्ट