गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 15 अप्रैल। गरियाबंद जिला भाजपा कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा, हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि हम बाबा साहब के जन्मदिवस के अवसर पर एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबासाहेब के विचारों और योगदान का सम्मान करती रही है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुरलीधर सिन्हा, चंद्रशेखर साहू, सुरेंद्र सोनोटेके, बिंदु सिन्हा, उत्तम राजवंशी, सुमित पारख, धनराज विश्वकर्मा, दीपक साहू, अनूप भोसले, राधेश्याम सोनवानी, मोहन सिंह कुशवाहा, लालिमा ठाकुर, शिवांगी चतुर्वेदी, मिलेश्वरी साहू, सागर मायनी, आसिफ मेमन सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


