गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 14 अप्रैल। पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विद्या मंदिर परसदा में शीतला मंदिर परिसर एवं तालाब के घाटों का साफ सफाई किया गया। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का श्रीफल एवं गमछा बैठकर सम्मान किया गया। राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के लाभार्थियों से मिलकर उनके मन की बात सुने व लाभार्थियों का सम्मान किया गया। गांव बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर हितग्राहियों से मुलाकात किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला सोशल मीडिया सहप्रभारी एवं ग्राम पंचायत उल्बा सरपंच नेहरू लाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरे भारतवर्ष में स्वच्छ भारत मिशन चलाया गया जो कि अंतरराष्ट्रीय जगत में चर्चा का केंद्र बिंदु है। स्वच्छ गांव से स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सिद्धांत पर चल रही है जो गांव की अंतिम व्यक्ति की हितों के लिए कार्य कर रहा है।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को साकार करने में केंद्र के मोदी एवं विष्णु देव सरकार ने पूर्ण प्रतिबद्धता दिखाया है।
आज गांव का स्वरूप पिछड़ा एवं गरीबी से उठकर विकसित एवं संपन्न दिखाई दे रहा है जो की देश के प्रधानमंत्री के संवेदनशील होने का परिचायक है। प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों ने मोदी जी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के ग्राम प्रभारी के रूप में सोसायटी के प्राधिकृत अधिकारी जगदीश साहू एवं लक्ष्मण निषाद जी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे भाजपा नेता नेहरू लाल साहू, जगदीश चंद्र साहू,लक्ष्मण निषाद, हुलास साहू,पूर्णिमा साहू,विजय कुमार, नरेंद्र साहू , विक्रम साहू, राजेश बया,लाल साहू,गणेश्वर साहू, विजय ध्रुव, दुरेंद्र, हुलास निषाद, अशोक साहू, तुकेश बया, योगेश्वर साहू, गोवर्धन निषाद,लहारमन निषाद,केशव निषाद,देवश्री साहू, ओमेश्वरी साहू, टिकेश्वरी साहू व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


