गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 14 अप्रैल। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उपरवारा में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित गांव चलो अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि भाजपा के राज में विकास की गंगा बह रही है।
केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा लोक कल्याण की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेकानेक योजनाएं बनाई गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके इसलिये भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव चलो अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम को विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक व सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल तथा जनपद सदस्य संतराम साहू द्वारा भी संबोधित किया गया।
आभार प्रदर्शन सोसायटी अध्यक्ष राजू तारवानी ने किया। इस दौरान आनंदराम साहू,मंडल अध्यक्ष भरत बैस,मंडल महामंत्री सूरज साहू, मंडल महामंत्री गौरव शर्मा,गोविन्द साहू,सुरेश सेन,अवध साहू, प्रेमलाल साहू, डिगेश्वर साहू, मधुसूदन साहू, ललित साहू व सैंकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे।