गरियाबंद
विधायक पहुँचे ग्रामीणों के बीच
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 14 अप्रैल। अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान करने तामासिवनी-चम्पारण भाजपा मण्डल अंतर्गत आने वाले ग्राम भिलाई,चम्पारण पहुंचे।
गांव चलो घर -घर चलो अभियान पर उन्होंने आम जनों से भेट मुलाक़ात कर कुशल क्षेम पूछा तथा केंद्र,राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रही योजना जैसे प्रधानमंत्री आवास,घर-घर शौचालय निर्माण, हर घर नल जल कनेक्शन, महतारी वंदन,श्रम पंजीयन द्वारा मजदूरों को मिलने वाली लाभ सहित अनेक प्रकार की चल रही योजनाओं का संवाद कर जानकारी दिया गया। उन्होंने कहा कि कैसे भारतीय जानता पार्टी की सरकार महिला स्वसहायता समूह, गरीब, मजदूर, किसान के हित मे कार्य कर लोगो की जीवन स्तर पर परिवर्तन लाने का काम कर रही हैँ, जिससे कई लोग आज सशक्त एवं मजबूत बन रहे हैँ।
कर्यक्रम मे प्रमुख रूप से विवेक तिवारी (सभापति जनपद पंचायत अभनपुर ) वरिष्ठ भाजपा नेता शोभाराम साहू, तामासिवनी-चम्पारण मण्डल अध्यक्ष तोषण साहू, महामंत्री खिलेन्द्र साहू, निर्मल साहू, बलराम साहू, रीवान लाल यादव, गौतम साहू, लीलूराम साहू, ईश्वर साहू,ताराचंद तारक, भिलाई सरपंच नीलकंठ निर्मलकर,चम्पारण सरपंच अनिल साहनी, जौन्दी, डगनिया सरपंच, कार्यकर्ता गण गोविन्द राम,परस राम बेनीराम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।