गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 14 अप्रैल। ग्राम तर्री में जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामवासियों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराने के लिए गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत जनसंपर्क किया। नवापारा नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू एवं सरपंच लता सिन्हा ने नेतृत्व में ग्रामवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, विकसित भारत जीरामजी योजना, चावल उत्सव एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। नपा अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रोजगार से जोडऩे एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत जीरामजी योजना आरम्भ की है। जो ग्रामीण भारत के विकास एवं रोजगार का सृजन करेगा। 125 दिनों की अनिवार्य रोजगार के साथ साथ विकास के कार्यों को जीरामजी योजना में जोड़ा गया है।
तालाब गहरीकरण, वृक्षारोपण, सडक़ निर्माण एवं अन्य महत्वपूर्ण विकास के कार्य इस योजना के माध्यम से किए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवासयोजना का लाभ अभी लोगो को मिल रहा है। गरीब एवं वंचित लोगो के सर पर छत दिलवाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। गरीबों मजदूर को उनका हक दिलाने का कार्य शासन द्वारा किया जा रहा है। महिलाओं को पद एवं प्रतिष्ठा प्रदान करने के लिए पीएम मोदी जी द्वारा महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने की तैयारी है। सरकार के जनहितैषी विकास के कार्यों को नपा अध्यक्ष ओमकुमारी साहू ने विस्तार से बताया।
एवं लोगो से सुझाव भी मांगे। गांव चलो, बस्ती चलो अभियान में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनमति साहू,महामंत्री चेतन साहू, बूथ अध्यक्ष शांति बाई,सरोज बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


