गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 31 मई। ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के उपलक्ष्य में गुरुवार को राजिम मुख्यालय में विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल राजिम के तत्वधान में आयोजित इस यात्रा में राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव प्रमुख रूप से शामिल हुए। तिरंगा यात्रा पंडित सुंदर लाल शर्मा चौक से प्रारंभ होकर महामाया मंदिर, गायत्री माता चौक से होते हुए नगर पंचायत सांस्कृतिक भवन में समापन हुआ। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर भाजपा राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने कहा की तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित है।
हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुस आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। आतंकवाद के खिलाफ भारत के निर्णायक कार्यवाही ने पूरी दुनिया को भारत की क्षमता का अहसास करा दिया है कि अब भारत सिर्फ निंदा नहीं करता बल्कि आंख में आंख डालकर आतंकवाद का खात्मा करने में सक्षम है। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, आशीष शिंदे, कमल सिन्हा, मनोज देवांगन, मंडल उपाध्यक्ष कमल नारायण देवांगन, शकुन साहू, नारायण साहू, भरत सिन्हा, मंडल महामंत्री जितेंद्र पेंदरिया, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र साहू, नगर पंचायत सभापति आकाश राजपूत, भरत यादव, कुलेश्वर साहू, मंडल मंत्री राजेश परमार, मीना ध्रुव, मीडिया प्रभारी युवराज साहू, शरद पारकर, पूरन यादव, टंकू सोनकर, संजू साहू, आशीष पांडे, छाया राही, देवकी साहू, खुशी साहू, अनिता यादव, अन्नू पांडे, मनीषा शर्मा, अंजनी सुमन साहू, रेखा साहू, मंजू साहू, मंजू ध्रुव, ऋषि दुबे, मुकेश साहू, अशोक साहू, दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित थे।