गरियाबंद
भाजपा मंडल के महामंत्री बने महेश कश्यप
24-May-2025 7:51 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 24 मई। हल्दी भाटा के उप सरपंच महेश कश्यप को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति और जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर की सहमति से मैनपुर मंडल का महामंत्री बनाया गया है।
मंडल अध्यक्ष संतोष यादव ने शुक्रवार को पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की । नियुक्ति के बाद महेश कश्यप ने कहा -पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मेहनत और ईमानदारी से काम कर करूंगा। उनके महामंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
मंडल अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे