गरियाबंद

होलकर के स्मृति में भुरका में सफाई अभियान
24-May-2025 4:44 PM
होलकर के स्मृति में भुरका में सफाई अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 24 मई। मराठा सामाज से कट्टर हिन्दू समर्थक रहे अहिल्या बाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति पर ग्राम तामासिवनी- चम्पारण भाजपा मण्डल के अंतर्गत ग्राम भुरका मे शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया गया।

 जिसमे प्रमुख रूप से तामासिवनी-चम्पारण भाजपा मण्डल अध्यक्ष तोषण साहू ,आरंग जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रविन्द्र (रिंकू )चंद्राकर,जनपद सदस्य कृष्णकुमार साहू, पूर्व जनपद सदस्य डॉ सामंत साहू,भुरका सरपंच प्रतिनिधि लहरी, उपसरपंच,व भुरका के पूर्व सरपंच निर्मल साहू , भिलाई क़ृषि साख समिति के प्राधिकृत अधिकारी अध्यक्ष गौतम साहू, तोरला क़ृषि साख समिति अध्यक्ष बलराम साहू,सनन्दन साहू,रामआशरू पटेल, योगेश साहू,आदि मण्डल के पदाधिकारी कार्यकर्त्तागणो की उपस्थित हुई।


अन्य पोस्ट