गरियाबंद

मंडल महामंत्री बने प्रकाश सोनी
21-May-2025 4:05 PM
मंडल महामंत्री बने प्रकाश सोनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 21 मई। भाजपा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर सहमति से किया। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक, रामराज युवा संगठन (स्थानीय) के अध्यक्ष नगर के धार्मिक सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका में रहने वाले समाजसेवी प्रकाश सोनी को भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद मंडल के मंत्री का दायित्व दिया गया है। 

 

विद्यार्थी जीवन में छात्र प्रतिनिधि के रूप में विभिन्न रचनात्मक कार्य, छात्र हित में आंदोलन, जागरूकता अभियान, छात्र सम्मान कार्यक्रम किए। उनकी इन्ही कार्यशैली को देखते हुए उन्हें मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने भाजपा मंडल की मुख्य टिम का हिस्सा बनाया है मंडल में मंत्री पद मिलने पर उन्हें नगर के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, नगर के व्यापारी बंधु , मित्रगण ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।


अन्य पोस्ट