गरियाबंद

नवापारा/अभनपुर, 7 मई। अभनपुर क्षेत्र में बीती रात एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शादी एक साल पहले हुई थी। ग्रामीणों ने शव को फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार झांकी गांव के पास एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक करीब 20 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा और रस्सी के सहारे फंदा बनाकर पेड़ पर लटक गया। मृतक की पहचान गोपाल साहू पिता डिगेश्वर साहू के रूप में हुई है। वह झांकी गांव का रहने वाला था। गोपाल की 1 साल पहले ही शादी हुई थी। वह ईंट भ_ा चलाता था। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का बयान लिया जाएगा। युवक की मौत से परिजन सदमे में हैं।