गरियाबंद

गरियाबंद, 1 मई। गरियाबंद में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण पुरोहित कल्याण संघ गरियाबंद के द्वारा मिनी स्टेडियम के समीप भगवान परशुराम की प्रतिमा के सामने कार्यक्रम का आयोजन किया गय़ा। संघ द्वारा भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात पं. रामकुमार शर्मा ने भगवान परशुराम के बारे में बताया कि भगवान परशुराम श्री हरि विष्णु के अंशावतार है और आठ मुख्य चिरंजिवियो में से एक है , अक्षय तृतीया जैसे पवित्र दिवस पर इनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। कार्यक्रम के पश्चात भगवान परशुराम जी की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया द्य इस अवसर पर पंडित रामकुमार शर्मा, नरेंद्र तिवारी, विनोद दुबे, दीनू महाराज एवं शुभम दुबे सहित विप्र जन उपस्थित थे।