गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 8 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू ने नवापारा पहुंचकर विधायक कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराकर सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र बल्लू सोनी, नवापारा सोसायटी छन्नूलाल साहू, पटेवा सोसायटी अध्यक्ष दौवा राम साहू, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनीता दुबे, पार्षद गण निर्मला धीरज साहू, जीना बाई, जग्गू, लोमेश्वरी साहू, सहदेव कंसारी, भारत सोनकर, नम्मु ध्रुव, अशोक गंगवाल, रमेश पहाडिय़ा, सचिन सचदेव, रमेश पहाडिय़ा, अकरम रिजवी, प्रेमलाल साहू, मेघनाथ साहू, पूर्व पार्षदगण मायाराम साहू, प्रसन्न शर्मा, सौरभ चिंटू जैन, भाजपा नेत्री योगिता सिन्हा, प्रेम साधवानी, बल्लू यादव, चंद्रिका साहू, मुन्ना खान, अजीत चौधरी, मितुल देवांगन, जनक कंसारी, राजू रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक इंद्र कुमार साहू द्वारा पार्टी के मुख्य ध्वज फहराते हुए भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पं.श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं.दीनदयाल उपाध्याय जिंदाबाद की जयघोष गुंज उठा। विधायक श्री साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम इस मुकान पर हैं जो पार्टी की बदौलत से ही हैं। हम सभी को पार्टी के प्रति हमेशा निष्ठा पूर्वक कार्य करना है।
उन्होंने भाजपा के पितृ पुरुष पं.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन महापुरुषों ने पार्टी को अपने खून पसीने के मेहनत कर तैयार किया है। 1980 में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना हुई है।
पार्टी का मुख्य उद्देश्य यही है की समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को पार्टी की नीति रीति के बारे में जानकारी देकर उन्हें पार्टी के मुख्य धारा से जोड़ते हुए समाज एवं देश का विकास में सहभागिता बनाएं।