गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 24 मार्च। कुशवाहा समाज का होली मिलन एवं पारिवारिक मिलन समारोह रविवार को अग्रसेन भवन में धूमधाम से मनाया गया, जिसमें सामाजिक संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता परिवार सहित शामिल हुए।
ब्रह्मपुरी बिरची नारायण मंदिर के महंत देवदास ने भगवान लव कुश की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सबसे पहले पारिवारिक परिचय के बाद समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान करते हुए उनका आशीर्वाद लिया।
महंत देवदास ने होली मिलन में समाज को संबोधित करते हुए कहा की होली में सारे गले शिकवे भूलकर खुशियां मनाने का त्यौहार है यह परस्पर मिलन व एकता का प्रतीक है। समाज के अध्यक्ष वेद नारायण कुशवाहा ने कहा-होली मिलन पर लोग आपसी वैमनस्य को भुलाकर मित्र बन जाते हैं होली का पर्व अमीर गरीब के भेद को खत्म कर वातावरण में प्रेम की ज्योति प्रज्वलित करता है निसंदेह होली का पर्व हमारी संस्कृति धरोहर है।
समाज के सचिव राजकुमार कुशवाहा ने कहा होली रंगों का त्यौहार है यह हमारी आपसी एकता और प्रेम का संदेश देता है यह त्यौहार हिंदू संस्कृति की पौराणिक परंपराओं को दर्शाता है साथ ही समाज को एक मंच पर लाकर उनके बीच आपसी मेल जोड़ को बढ़ावा देता है।
कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका गायत्री यादव ने होली और पुराने गानों की रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मंच संचालन सूरज देव कुशवाहा ने किया।
इस मौके पर समाज के अध्यक्ष वेदनारायण कुशवाहा महासचिव राजकुमार कुशवाहा उपाध्यक्ष मनोज महतो नरेश कुशवाहा सुरेश महतो सूरज देव कुशवाहा मोहन सिंह कुशवाह शक्ति सिंह कुशवाह मदन कुशवाहा नरसिंह कुशवाहा लक्ष्य कुशवाह संजय कुशवाहा सहित समाज के सैकड़ो कार्यकर्ता होली मिलन समारोह में उपस्थित थे।


