गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 10 मार्च। छग कहार भोई समाज नवापारा राजिम में रविवार को राज्य पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु विक्रम भोई एवं नवीन चमन प्रत्याशी थे। वहीं कोषाध्यक्ष पद हेतु अजय कश्यप एवं मुकेश अवसरिया ने नामंाकन भरा था। सचिव पद हेतु एक भी नामंाकन नहीं आया इसलिए सर्वसम्मति से भुवन अवसरिया को पुन: सचिव पद पर मनोनीत किया गया। निर्वाचन में अध्यक्ष पद हेतु विक्रम भोई को 39 मत मिले, नवीन चमन को 31 मत मिले और 4 मत निरस्त किए गए। वहीं कोषाध्यक्ष पद हेतु अजय कश्यप को 48 मत मिले, मुकेश अवसरिया को 24 मत मिले जबकि 2 मत निरस्त किए गए। इस तरह अध्यक्ष पद पर विक्रम भोई एवं कोषाध्यक्ष पद पर अजय कश्यप को विजयी घोषित किया गया। समाज व्दारा तीनों ही पदाधिकारियों को गुलाल लगाकर सम्मान किया गया। सभी पदाधिकारियों ने सामाजिकजनों का आभार प्रदर्शन किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन गोविंद कहार व्दारा किया गया।