गरियाबंद

राजिम, 5 मार्च। भाजपा राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ 2025-26 का बजट नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने वाला बजट है। मोदी जी के द्वारा 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया है। विष्णु देव के नेतृत्व के सरकार के द्वारा जिस संकल्प को पूर्ण करने के लिए छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया गया है। इस बजट में सभी वर्गों के विकास का पूर्ण ध्यान रखा गया है। इस बजट में गरीब, मजदूर, महिला, आदिवासी, कर्मचारी सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए सरकार के द्वारा बजट तैयार किया गया है। इस बजट से प्रदेश की पूरी जनता खुश है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार के द्वारा इस बजट को गति का नाम दिया गया है। जिसमें गुड गवर्नेंस, एक्सीलेंस इंफ्रा स्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल ग्रोथ के क्षेत्र में कार्य करके पूरे छत्तीसगढ़ को विकसित भारत बनाने की दिशा ने बजट का प्रावधान किया गया है।
इस बजट में युवाओं के लिए 10000 से अधिक नई सरकारी नौकरी, कर्मचारियों के लिए 53 फीसदी महंगाई भत्ता, सभी जिला अस्पतालों के उन्नयन, महतारी वंदन योजना की राशि में वृद्धि सहित प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे मुख्य योजनाओं के लिए अत्यधिक बजट का प्रावधान करके हमारी सरकार के द्वारा सभी वर्गों के विकास का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ निर्माण को 25 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं और भारत का अमृत काल चल रहा है। इस अमृत काल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा विकास के माध्यम से अमृत की वर्षा कराई जाएगी। जिसका पान पूरे छत्तीसगढ़ की जनता विकास रूपी अमृत के रूप में करेगी। अब प्रदेश में तीव्र गति से होगी प्रगति।