गरियाबंद

गरियाबंद में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
25-Jan-2025 7:37 PM
गरियाबंद में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

राजिम नपं में महेश यादव होंगे अध्यक्ष प्रत्याशी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 25 जनवरी। नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को गरियाबंद जिले के सभी निकायों में अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

 इस संबंध में राजिम विधायक रोहित साहू,गरियाबंद जिला चुनाव प्रभारी सुरेंद्र पाटनी,पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू समेत भाजपा के नेताओं ने विधायक निवास में प्रेसवार्ता कर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। जिसमें गरियाबंद नगर पालिका से प्रशांत मानिकपुरी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। इसी तरह राजिम नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए महेश यादव, कोपरा नगर पंचायत में रूपनारायण साहू, फिंगेश्वर से उत्तम राजवंशी, छुरा से लुकेश्वरी निषाद और देवभोग से अनिता विकास उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया है।

इसी तरह राजिम के सभी वार्डों में भाजपा से पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी जारी किया हैं। जिसमें वार्ड क्र. 1 से पूर्णिमा चंद्राकर, 2 से संजीव साहू, 3 से जानकी पटेल, 4 से पूरनलाल यादव, 5 से भरत लाल यादव, 6 से अंजली निषाद, 7 से कुलेश्वर निषाद, 8 से आकाश सिंह राजपूत, 9 से सुरेश कुमार पटेल, 10 से टंकेश्वर सोनकर, 11 से अजय पटेल, 12 से मानकी देवी आडिल, 13 से मंशा कुर्रे, 14 से कुलेश्वर साहू और वार्ड क्र. 15 से डोमिन साहू को उम्मीदवार घोषित किया है।


अन्य पोस्ट