गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 28 दिसंबर। पिछले दिनों गुरुदेव चंद्रभानु सतपथी जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया।
नगर स्थित साई मंदिर राजिम मे दोपहर 3 बजे साई बाबा के परम भक्त पूज्य गुरुदेव चंद्रभानु सतपथी जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठजनों का सम्मान साई सेवा संस्थान द्वारा किया गया। सर्वप्रथम साई बाबा की मंगल आरती कर पूज्य गुरुदेव चंद्रभानु सतपथी महाराज जी के छायाचित्र में पूजा-अर्चना कर जन्मदिन मनाया गया। सांई सेवा संस्थान के प्रमुख मोहन ठाकुर एवं लाला साहू ने उपस्थित वरिष्ठ जनों को शाल-श्रीफल से सम्मान किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद टंकु सोनकर,उत्तम निषाद,पूर्व पार्षद सागर निषाद, किसान सेवा समिति के अध्यक्ष भागवत साहू,पूर्व अध्यक्ष भोले साहू, पूर्व सचिव श्याम साहू,उपाध्यक्ष रामजीवन साहू, अशोक मिश्रा,ओंकार शुक्ला, धर्मेंद्र ठाकुर, कमलेश साहू, बलराम यादव, राजू साहू,सफील धीवर,ऋषि साहू, संजय यादव, विश्वनाथ प्रताप ठाकुर, संजू ठाकुर, सत्तू धीवर एवं साइ मंदिर राजिम के पुजारी अश्वनी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे।