गरियाबंद

रामलीला का मंचन, आतिशबाजी के साथ रावण का दहन
13-Oct-2024 4:52 PM
रामलीला का मंचन, आतिशबाजी के साथ रावण का दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 13 अक्टूबर।
नवापारा सहित अंचल में शनिवार को असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी (दशहरा) धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोग जय श्री राम के जयकारे लगाते रहे। नवापारा नगर के हाई स्कूल मैदान मे दशहरा उत्सव कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों को भीड़ रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, विशेष अतिथि पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू, जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज शामिल हुए। 
इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू ने विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। हम सब आपसी भाईचारा के साथ इस पर्व को मना रहे हैं। पूर्व विधायक धनेंद्र साहू, अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने भी विजयदशमी पर्व की बधाई दी। 

रावण दहन के दौरान भव्य अतिशबाजी की गई। दशहरा उत्सव समिति नवापारा द्वारा हाईस्कूल के विशाल मैदान में 51 फीट रावण का दहन किया गया। रावण दहन के पूर्व ग्राम खैरा के रामलीला मंडली द्वारा बहुत ही रोचक ढंग से रामलीला का मंचन किया गया। नाट्य मंडली द्वारा भगवान श्री राम, हनुमान, रावण व अन्य पात्रों के साथ बहुत ही रोचक मनमोहक प्रस्तुति की। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय द्वारा भगवान श्रीराम की जय-जय कार होती रही। पूरा मैदान जय श्री राम के जयजयकार से गुंजायमान हो रहा था। भगवान श्रीराम की महाआरती के साथ आतिशबाजी किया गया। रावण दहन के पहले रामायण कलाकार द्वारा आकर्षक रामलीला का मंचन किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, प्रसन्न शर्मा, नागेंद्र वर्मा, किशोर देवांगन, जीत सिंग, राजा चावला, रमेश तिवारी, संजय साहू, फेकनू साहू, मेघनाथ साहू, रामा यादव, निर्माण यादव, मुकुंद मेश्राम, बॉबी चावला, रामरतन निषाद, परदेशी राम साहू, शांतनु सिन्हा, राघवेंद्र साहू, लोकनाथ सोनकर, सौरभ शर्मा, चंद्रहास साहू, मंगराज सोनकर, सौरभ सिंटू जैन, मया राम साहू, राकेश सोनकर, ईश्वरी देवांगन, तहसीलदार श्री जंघेल, थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार एैसेय्या, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ तेजेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे। 

दहशरा पर्व के दिन प्रात: कालीन से देर शाम तक नीलकंठ पक्षी देखने के लिए लोगों में उत्साह बना रहा। मान्यता है कि पक्षी के दर्शन से शुभ होता है। श्री लोमषऋषि आश्रम, श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र समेत आसपास इलाकों में नीलकंठ पक्षी के दर्शन पाने लोग दिखाई दिए।


अन्य पोस्ट