गरियाबंद

भाजयुमो का सदस्यता रथयात्रा रवाना
11-Oct-2024 2:42 PM
भाजयुमो का सदस्यता रथयात्रा रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 11 अक्टूबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर जिला ग्रामीण के तत्वावधान में नवापारा मण्डल से सदस्यता रथयात्रा की शुरुआत हुआ। रवाना के पुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम नारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश मोहरे, हरिओम साहू एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष फनेन्द्र वर्मा की अगुवाई में अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व अपेक्स बैंक अध्यक्ष अशोक बजाज, अशोक पाण्डेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, जिला मंत्री परदेशी राम साहू ने भाजपा ध्वज दिखाकर रथ को रवाना किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, भाजयुमो अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, प्रशन्न शर्मा, बॉबी चावला, मुकुंद मेश्राम, संजय साहू, साधना सौरज, धीरज साहू, टिंकू सोनी, सिंटू जैन, राजू रजक, अंकित मेघवानी, नितुल देवंगन, युवराज यादव, रमन सोनकर, गोयल भट्ट, सचिन सचदेव, गजेन्द्र यादव, हर्षा कंसारी, प्रभा बांसवार, कैलाश तिवारी, सहित बड़ी संख्या में मण्डल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट