गरियाबंद

नवापारा भाजपा महिला मोर्चा की बैठक
16-Sep-2024 10:19 PM
नवापारा भाजपा महिला मोर्चा की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 16 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ग्रामीण के नवापारा मंडल में महिला मोर्चा द्वारा बैठक श्री राम जानकी मंदिर परिसर में15 सितम्बर रविवार को रखा गया।

बैठक में सदस्यता अभियान प्रभारी रायपुर ग्रामीण डॉ.संध्या तिवारी, चेतना गुप्ता, मंडल प्रभारी तनु मिश्रा, धनमती साहू, साधना सौरज मार्गदर्शन देने के लिए उपस्थित थी। अगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार किया गया, साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर महिला मोर्चा के अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, नीता घीवर, हर्षा कंसारी, किरण सोनी, पार्षद ओम कुमारी साहू, मंडल महामंत्री नवल साहू, जनपद सदस्य सूरज साहू, हेमलता तांडिया, प्रभा बांसवार, उमा कंसारी, सरोज साहू, शांति साहू, दुकलहीन साहू, ललिता साहू, तिजिया साहू, राम बाई कंसारी, अन्नपूर्णा कंसारी,पुष्पा भोई,मिश्री लाल साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट