गरियाबंद

गरियाबंद वनमंडल ने चलाया एक पेड़ मां के नाम अभियान
12-Jul-2024 2:52 PM
गरियाबंद वनमंडल ने चलाया एक पेड़ मां के नाम अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 12 जुलाई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जब से देश के नागरिकों से एक पौधा मां के नाम लगाने का आह्वान किया गया है तब से पूरे देश में वृक्षा रोपण के कार्यक्रम बड़ी जोर शोर से चल रहा है, एक पेड़ मां के नाम की थीम पर आज गरियाबंद वन मण्डल के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वन मण्डल गरियाबंद के डीएफओ लक्ष्मण सिंह एसडीओ मनोज चंद्राकर तथा कास्ट नीलामी में पहुंचे विभिन्न वरिष्ठ क्रेताओं के साथ-साथ वन मंडल में कार्यरत महिला कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

डीएफओ लक्ष्मण सिंह ने पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने का संदेश देते हुए पौध रोपण किया तो वहीं उन्होंने बताया कि आज एक ही दिन में गरियाबंद वन मंडल के समस्त क्षेत्र में 20000 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण किया गया।


अन्य पोस्ट